Egg Veg Or Non Veg: अंडा वेज है या नॉनवेज? वैज्ञानिकों ने दिया साफ जवाब
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी, यह सवाल हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कुछ लोग इसे शाकाहार मानकर आराम से खा लेते हैं, जबकि कुछ इसे मांसाहार समझकर नहीं खाते।
इस बहस पर अब वैज्ञानिकों ने अपना जवाब दिया है, जिससे आपका भी यह डाउट हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। इसका मतलब यह है कि इन अंडों में से चूजे कभी बाहर नहीं आ सकते।
ये अंडे मुर्गी के शरीर में बिना मुर्गे के संपर्क के बनते हैं। इसीलिए विज्ञान की दृष्टि में ऐसे अंडे शाकाहारी माने जाते हैं।
अंडे का सफेद हिस्सा पूरी तरह प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोशिका या जानवर का हिस्सा शामिल नहीं होता। इसलिए यह पूरी तरह से शाकाहारी माना जाता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, जो अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं, उन्हें शाकाहारी की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे अंडों को शाकाहारी लोग भी खा सकते हैं।
इस प्रकार, विज्ञान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ज्यादातर अंडे शाकाहारी हैं, और इसे बिना किसी संकोच के शाकाहारी लोग भी खा सकते हैं।
जितना चाहो उतना ले जाओ: कंपनी ने कर्मचारियों को दिया 70 करोड़ रु बोनस